Showing posts with label life. Show all posts
Showing posts with label life. Show all posts

Friday, September 21, 2012

तूलिका

जैसे रंग हैं सब जगह 
फैले हुए, बिखरे हुए
हाथ बढा कर पकड़ना चाहती हूँ, तो हथेली पे लग जाते हैं
और हथेली पे घुल कर , अपनी पहचान भूल जाते हैं
तुम्हारा हाथ थाम कर
मैं सारे रंग घोलना चाहती हूँ
शायद...

Friday, August 3, 2012

कुछ तो बदला है कहीं
सांसें तो हैं ,
उसकी  खुशबू में सलवट पड़ गयी है लेकिन
इस्त्री लाकर सीधा करना होगा
हाथों में जोर नहीं है अब मगर
बिस्तर के नीचे दबा दूं.. या यूं ही पहन लूं ?

Friday, April 13, 2012

जीवन का खालीपन

मौसम
दिन भर के क्रिया कलापों का
एकांत की किसी संध्या को
जब कभी स्मरण हो आता है
इस जीवन का खालीपन तब कुछ और मुखर हो जाता है ....

वर्षा के पुलकित मौसम में
खाली मैदान की माटी से
जब कोई अंकुर उठता है
धरती से पौधा उठता है
उन्मुक्त हवा में प्रथम बार
आती पहली अंगडाई को
जब क़दम कोई कुचल जाता है
इस जीवन का खालीपन तब कुछ और मुखर हो जाता है ....

मेरे बनते आशियाने में
मजदूर की प्यारी सी बच्ची
मुट्ठी में ले थोड़ी रेती
घर की परिक्रमा लगाती है
अपने दो रूपये की पायल
छनका कर मुझे दिखाती है
उस नन्ही सी बच्ची का सर
जब उसी रेत के बोझे से
कुछ नीचे को झुक जात है
इस जीवन का खालीपन तब कुछ और मुखर हो जाता है ....

जब फटे पुराने कपड़ो में
कुछ आठ साल का एक लड़का
एक मधुर तराना गता सा
धीरे धीरे मुस्काता सा
खाने की मेज़ पोंछता है
और जूठन सभी उठाता है
मैला पोंछा उन हाथों का
तब मुझको शक्ल चिढाता है
और इस जीवन का खालीपन कुछ और मुखर हो जाता है ....

April, 2006

रंग

आज किसी ने पूछा
ये लाल रंग क्यूँ इतना पसंद है तुझे?
मैं नहीं जानती क्यूँ
..... शायद इसलिए की ये रंग कुछ बदल देता है
माहौल, मौसम ,कैफियत ... या शायद सब कुछ!

सवेरे सवेरे नहा के आई माँ के माथे पर
चमकती लाल बिंदी और सुर्ख लाल सिन्दूर
एक जान सी  भर देता है घर में.....

या एक बंजारन की बिटिया
जब अपनी माँ की लाल ओढ़नी अपनी गुडिया को ओढाती है
उसके चेहरे की चमक कुछ अलग ही हो जाती है...

मेरी छोटी सी बगिया एक लाल गुलाब से
खिल उठती है , उसकी महक बदल जाती है....

घनघोर अँधेरे के बाद उगता लाल सूरज
संसार के कैनवस पर भर देता है रोशनी का लाल रंग...

वैसे ही जैसे मेरी लाल पेंसिल
ज़िन्दगी के कैनवस पर ढुलका देती है
ज्ञान की रक्तिम ज्योति
एक  आभा जो बदल देती है ....जीवन
उसका माहौल, मौसम , कैफियत... सब कुछ...

March 3, 2005

मोड़

When you look back ..you know that you took the right turn :)
कहानी वही रहती है
किरदार बदल जाते हैं
घर वही रहते हैं
लोग बदल जाते हैं
दिन वही रहते हैं
मुस्कुराहटें बदल जाती हैं
हम वही रहते हैं
राहें बदल जाती हैं